Make Money on YouTube, यूट्यूब वीडियो बनाकर पैसा कैसे कमाए

Spread the love

Make Money on YouTube: आज के इस ऑनलाइन की दुनिया में बहुत सारे लोग यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करके बहुत सारे पैसे कमा रहे हैं। अगर आपके अंदर भी किसी खास क्षेत्र के विषय में विशेष जानकारी है चाहे वह कॉमेडी, शिक्षा, न्यूज़ या और कोई भी क्षेत्र हो जिसका आपको विशेष नॉलेज हो तो आप यूट्यूब पर वीडियो बनाकर पैसे कमा सकते हैं। अब आपके मन में यह सवाल घूम रहा होगा कि कैसे वीडियो बनाना है और कैसे पैसे कमाना है तो यह पूरा जानकारी आपको मैं इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाला हूं।

यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अपलोड करने के लिए सबसे पहले आपके पास कुछ महत्वपूर्ण वास्तु होनी चाहिए। जिससे आप वीडियो बना पाएंगे तथा थंबनेल एडिट कर पाएंगे। उसके बाद आपको वीडियो एडिट करना और थंबनेल एडिट करने के बारे में जानकारी आना चाहिए जिससेेेेेे आप बेहतर कंटेंट लोगोंं को दे पाएंगे तथा उसके बाद वीडियो को कैसे अपलोड करना है जिससे ज्यादा लोग आपके वीडियो तक पहुंचे इससे संबंधित सभी जानकारी हम आपको आगे बताने वाले हैं।

YouTube Video बनाने के लिए मोबाइल या कैमरा

आज के समय में अधिकतर लोग मोबाइल से ही वीडियो शूट करके यूट्यूब पर अपलोड करते हैं। अगर आपके पास बजट कम है तो आप अच्छा कैमरा वाला मोबाइल खरीद कर ही बेहतर वीडियो बना कर उसे यूट्यूब पर अपलोड कर सकते हैं। अगर आपके पास बजट अच्छा है तो आप अच्छे कंपनी का कैमरा लेकर भी वीडियो शूट कर सकते हैं। यहां पर सबसे महत्वपूर्ण बात यह होता है कि आपका कंटेंट लोगों के उपयोग के होने चाहिए जिससे अधिक से अधिक लोग आपके वीडियो को देखेंगे और तभी जाकर आप इनकम कर पाएंगे।

Make Money on YouTube, यूट्यूब वीडियो बनाकर पैसा कैसे कमाए
Make Money on YouTube, यूट्यूब वीडियो बनाकर पैसा कैसे कमाए

वीडियो में अच्छा साउंड के लिए माइक का उपयोग

वीडियो की क्वालिटी के साथ हमें वीडियो के साउंड पर भी विशेष ध्यान देना होता है। जब वीडियो का साउंड क्वालिटी अच्छा होगा तभी जाकर लोगों को जानकारी सुनने में मदद मिलेगी और वह वीडियो को पूरा अंत तक देखेंगे और बार-बार आपके चैनल पर आकर आपके द्वारा अपलोड किए गए वीडियो को देखेंगे। इसलिए वीडियो बनाते समय आपको अच्छे साउंड क्वालिटी को ध्यान में रखना चाहिए। अगर आपके मोबाइल का माइक बेहतर तरीके से काम नहीं कर पा रहा है तो अलग से आप माइक का इस्तेमाल कर सकते हैं बेहतर आवाज के लिए।

YouTube Video को एडिट करना

जब आप यूट्यूब वीडियो बनाते हैं तो उसमें कुछ ऐसे भी पार्ट होते हैं जिन्हें कट करना होता है और कुछ अलग से इफेक्ट जोड़ना होता है जिससे आपके वीडियो ज्यादा आकर्षक लगे। इसके लिए आपको अपने वीडियो में एडिटिंग करना पड़ता है। वीडियो एडिटिंग करने के लिए आपको वीडियो एडिटिंग एप का इस्तेमाल करना पड़ता है। आज के समय में वीडियो एडिटिंग करने वाले ऐप बहुत सारे प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। जिसके माध्यम से आप अपने वीडियो को बेहतर तरीके से एडिट कर पाएंगे।

आप अपने YouTube Video को मोबाइल से या लैपटॉप की सहायता से भी एडिट कर पाएंगे। मोबाइल पर वीडियो एडिट करने के लिए आप Kine Master, VN Video Editor यह प्ले स्टोर पर उपलब्ध और वीडियो एडिटर एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। लैपटॉप पर आप Canva, Open Shot या आप जिस ऐप को बेहतर तरीके से चलाना जानते हैं उसे अप के माध्यम से एडिट कर सकते हैं।

YouTube Video पर थंबनेल लगाना

जैसे ही आप अपना YouTube वीडियो तैयार कर लेते हैं यूट्यूब पर अपलोड करने के लिए उसके बाद सबसे महत्वपूर्ण काम होता है वीडियो से संबंधित थंबनेल बनाना। यूट्यूब वीडियो पर थंबनेल जितना बेहतर होगा उतना ही अधिक आपको क्लिक मिलेंगे। अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर बेहतर तरीके से यूट्यूब वीडियो के लिए थंबनेल कैसे बनाएं। तो आपको बता दे कि आज के समय में प्ले स्टोर पर बहुत सारे ऐप फ्री में और कुछ पेड़ भी उपलब्ध है जिसके माध्यम से आप यूट्यूब वीडियो के लिए थंबनेल बना पाएंगे।

अगर YouTube Video के लिए थंबनेल बनाने में किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो आप यूट्यूब पर विजिट करके उस ऐप को चलने के बारे में विशेष जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने का प्रोसेस

यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करते समय आपको वीडियो का टाइटल, डिस्क्रिप्शन और टैग को बेहतर तरीके से लिखना पड़ता है। अगर आप इस तीनों चीज को बेहतर तरीके से लिखते हैं तो आपके वीडियो सच में आने की संभावना अधिक से अधिक होती है। आपको यह भी ध्यान में रखना है कि जो जानकारी अपने यूट्यूब वीडियो में दिया है उसी से संबंधित टाइटल, डिस्क्रिप्शन और टैग लिखें। जितना बेहतर तरीके से आप इन चीजों को लिखेंगे उतने ही अच्छे रिजल्ट्स आपको देखने को मिलेंगे।

यूट्यूब पर मोनेटाइजेशन कब मिलता है

यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने के बाद आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आप पैसा कब से कामना शुरू करेंगे। तो मैं आपको बता दूं कि यूट्यूब से पैसा कमाने के लिए आपको यूट्यूब पर लगातार वीडियो अपलोड करते रहना होता है। जब आपका सब्सक्राइबर 1000 और वॉच टाइम 4000 घंटा हो जाता है तब जाकर आपका यूट्यूब चैनल मोनेटाइज होता है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आप यूट्यूब के सभी नियमों और शर्तों को ध्यान में रखते हुए ही यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करेंगे तभी जाकर आपका चैनल सही तरीके से मोनेटाइज हो पाएगा और आप पैसा कमा पाएंगे।

Important Links

Leave a Comment